नोएडा : लॉक डाउन से मानसिक तनाव के चलते अध्यापिका ने की सुसाइड, जाने पूरा मामला

Abhishek Sharma

पूरे देश में चल रहे लॉक डाउन से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन उत्तर प्रदेश के नोएडा में इस दौरान एक बेहद चौका देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक अध्यापिका ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली।

दरअसल, नोएडा के सेक्टर 78 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली एक अध्यापिका ने शनिवार तड़के अपनी सोसाइटी की 17वीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार महिला लॉकडाउन के चलते मानसिक तनाव में थी।

जोन 1 पुलिस उपायुक्त संकल्प शर्मा ने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 78 स्थित अंतरिक्ष गोल्फ व्यू द्वितीय सोसाइटी के एफ-ब्लाक में रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने शनिवार सुबह 4 बजे के करीब अपनी सोसाइटी की 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि महिला दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में अध्यापिका थीं। उनके पति का मेडिकल का कारोबार है।

डीसीपी ने बताया कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.