दिल्ली : एक दिन में हुई रिकॉर्ड कोरोना टेस्टिंग, सीएम केजरीवाल ने बताया- जांच क्षमता 4 गुना बढ़ी

Rohit Sharma

नई दिल्ली :– राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के बीच शुक्रवार को 21 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए. ये दिल्ली में एक दिन में किए गए सबसे ज्यादा टेस्ट हैं । मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज इस बात की जानकारी दी ।

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में टेस्टिंग के मामलों चार गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई है. शहर में अभी तक 77 हजार से ज्यादा मामले कोरोना संक्रमण के आए हैं ।

सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि राजधानी में शुक्रवार 26 जून को 21,144 टेस्ट किए गए और साथ ही टेस्टिंग भी चार गुना हुई ।

केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा, “दिल्ली ने कल एक दिन में सबसे ज़्यादा 21,144 टेस्ट किए. हमने टेस्टिंग को 4 गुना बढ़ा​ दिया है।

केजरीवाल ने साथ ही लिखा कि अब दिल्ली में अब बेहद आक्रामक तरीके से टेस्टिंग और आइसोलेशन की प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है।

दो हफ्ते पहले ही दिल्ली में कोरोना संक्रमण की स्थिति को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उप-राज्यपाल अनिल बैजल, सीएम केजरीवाल समेत स्वास्थ्य मंत्रालय और दिल्ली सरकार के अधिकारियों की बैठक हुई थी. इस बैठक में ही दिल्ली में टेस्टिंग को अलग-अलग चरण में दो गुना और तीन गुना तक बढ़ाने का फैसला किया गया था ।

दिल्ली सरकार को हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से रैपिड टेस्टिंग किट से जांच की इजाजत मिली थी, जिसके बाद दिल्ली में सैंपल जांच की रफ्तार में तेजी आई और लगातार टेस्टिंग बढ़ी है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.