यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा 10 से 24 जनवरी तक.

यूपी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं आगामी 10 24 जनवरी तक संपन्न कराने का फैसला लिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार उपाध्याय ने बताया कि इस बार बोर्ड परीक्षा जल्दी समाप्त होगी। इसलिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं की घोषणा कर दी गई है। उन्होंने बताया कि आगामी 10 से 24 जनवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित होंगी। उन्होने बताया कि इंटरमीडिएट कक्षाओं के प्रयोगात्मक विषयों में निर्धारित पूर्णांक में से 50 प्रतिशत अंक आंतरिक परीक्षक द्वारा और 50 प्रतिशत अंक वाह्य परीक्षक द्वारा दिया जाएगा। इसी तरह व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए जो विद्यालय प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारित किए जाएंगे। उन विद्यालयों से संबंधित विषयों के अध्यापक द्वारा 50 प्रतिशत अंक आंतरिक मूल्यांकन व्यवस्था के अंतर्गत प्रदान किए जाएंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य अपनी संस्था के इंटरमीडिएट परीक्षा के पंजीकृत सभी संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की अनिवार्य विषय खेल व शारिरीक शिक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षा भी 24 जनवरी तक संपन्न कराने का निर्देश दिया गया है। डीआईओएस ने बताया कि सभी शिक्षण संस्थानों को प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया है।

Comments are closed.