तुर्किश एयरलाइंस और किडजानिया ने बच्चों को को एयरलाइन्स के गुर सिखाने के लिए मिलाया हाथ

Abhishek Sharma (Photo-Video) Lokesh Goswami Tennews New Delhi :

Galgotias Ad

तुर्किश एयरलाइंस और वैश्विक एजूटेनमेंट थीम पार्क किडजानिया ने मुंबई और दिल्ली एनसीआर के अपने भारतीय थीम पार्क में किडजानिया एविएशन एकेडमी के लिए भागीदारी की घोषणा की है। ऐसा पहली बार हुआ है कि भारत में किसी एयरलाइन ने किडजानिया में प्रतिस्थापन निर्मित किया है ताकि बच्चों को उद्यान उद्योग का मनोरंजक तरीके से ज्ञान दिया जा सके। अपने प्रकार का यह अनूठा गठबंधन किडजानिया इस्तांबुल में भी है। जहां तुर्किश एयरलाइंस ने एविएशन एकेडमी को सहयोग दिया है।



तुर्किश एयरलाइंस और किडजानिया इंडिया के बीच यह रणनीतिक भागीदारी अपने युवा यात्रियों को खुशनुमा अनुभव देने और भारत में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए तुर्किश एयरलाइंस का एक प्रयास है।

किडजानिया एक इनडोर थीम पार्क है, जो शहर की तरह बनाया गया है और यहां एडल्ट वर्कप्लेस का दोबारा निर्माण किया जाता है। ताकि 4 से 16 वर्ष की आयु के बच्चे विभिन्न प्रकार की भूमिकाएं सीख सकें। विश्व में लगभग 27 जगहों पर स्थित इस पार्क का लक्ष्य बच्चों को शिक्षा और मनोरंजन प्रदान करना है, ताकि बच्चे विभिन्न पैसों के बारे में जान सकें।

इस मौके पर तुर्किश एयरलाइंस में एशिया और फार ईस्ट के वाइस प्रेसिडेंट टुनके एमिनोग्लू ने कहा कि हमने हमेशा अपने बाल यात्रियों की आवश्यकताओं का ध्यान में रखा है। इसके लिए रचनात्मक तरीके अपनाए हैं, जैसे उड़ान में इको फ्रेंडली खिलौने देना और मनोरंजन के व्यापक विकल्प प्रदान करना। ताकि उन्हें उड़ान का आनंद मिल सके। किडजानिया के साथ इस भागीदारी से हम बच्चों को उद्यान उद्योग में करियर बनाने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं और इन्हें इस पेशे का बेहतर परिचय देना चाहते हैं।

इस दौरान किडजानिया इंडिया के मुख्य व्यवसाय अधिकारी मंदार नाटेकर ने कहा कि हमने हमेशा रचनात्मक रोल प्ले के जरिए बच्चों को कार्य जगत से जुड़ने का अवसर दिया है। तुर्किश एयरलाइंस के साथ हमारी भागीदारी ऐसा करने में हमारे रणनीतिक अधिगम को बल देती है और उद्योग विशेषज्ञ भी हमारे मूल्यों में विश्वास रखते हैं। इस भागीदारी के साथ हम अपने आगंतुकों को समृद्ध ग्राहक अनुभव प्रदान कर सकेंगे और उड्डयन उद्योग की वास्तविक समझ देंगे। हमें उम्मीद है कि हम उद्योग पेशेवरों की भविष्य की पीढ़ी को प्रेरित करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.