दिल्ली में दो नर्सिंग अधिकारी आए कोरोना की चपेट में, पढें पूरी खबर

Rohit Sharma

नई दिल्ली :- देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। वहीं अब डॉक्टर समेत नर्स भी कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे है। आपको बता दें कि दिल्ली में अलग-अलग अस्पतालों के 8 डॉक्टर कोरोना वायरस टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद आज दो नर्सिंग अधिकारी भी जांच के दौरान कोरोना वायरस से ग्रस्त मिले हैं।

बताया जा रहा है दोनों नर्सिंग अधिकारी दिल्ली सरकार के एक संस्थान में कार्यरत हैं। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘स्वास्थ्य विभाग की टीम अब इन दोनों अधिकारियों के परिजनों एवं इनके संपर्क में आए अन्य लोगों की जांच कर रही है।

कोरोना वायरस की चपेट में आए दोनों नर्सिंग अधिकारी दिल्ली सरकार के दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में कार्यरत हैं। दो दिन पहले ही इसी अस्पताल की एक डॉक्टर को जांच के दौरान कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया था।

दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में कार्यरत डॉक्टर के कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल को बंद करना पड़ा था।इस दौरान पूरे अस्पताल को सैनिटाइज भी किया गया।

दरअसल , पॉजिटिव पाई गई डॉक्टर के संपर्क में अस्पताल के 19 लोगों आए थे। इन सभी का टेस्ट कराया। टेस्ट के उपरांत इनमें से दो नर्सिंग ऑफिसर को कोरोना की पुष्टि हुई है , अब इन नर्सिंग ऑफिसर के संपर्क में आए लोगों की सूची बनाई जा रही है और जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.