ग्रेटर नोएडा : शार्ट सर्किट से मकान में लगी भीषण आग, राहत कार्य जारी
Pravendra Kumar Singh
कोरोना के कोहराम के बीच ग्रेटर नोएडा से एक खबर आयी है, जिसमें सेक्टर बीटा-2 स्थित एफ 20 मकान में शॉट सर्किट से आग लग गयी। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते पूरे मकान को आग ने अपने आगोश में ले लिया और घर में रखा अधिकतर सामान जलकर खाक हो गया।

दरअसल, अभी तक अंदाजा लगाया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण यह आग लगी है। जिस वक्त घर में आग लगी तब मकान मालिक वहीं पर थे, जिसके बाद सभी लोगों ने बाहर निकल कर अपनी जान बचाई।
बताया जा रहा है कि आग इतनी फैल गई की रसोई में रखे सिलेंडर ने पकड़ ली और उसमें ब्लास्ट हो गया। जिसके चलते काफी नुकसान हुआ है।
हालांकि आग से किसी व्यक्ति को कोई हानि नहीं हुई सभी लोगों ने घर के बाहर आकर अपनी जान बचाई। वही आग की सूचना पाकर पुलिस एवं दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया।

