सनातन मंदिर में पूजा कर नामांकन भरने निकले डॉ महेश शर्मा, बधाई देने उमड़े प्रसंशक

ROHIT SHARMA / TALIB KHAN

Galgotias Ad

नोएडा :– भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली नामों की लिस्ट में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद डॉ. महेश शर्मा को मैदान में फिर से उतार दिया है। दरअसल डॉ.महेश लगातार तीसरी बार यहां से चुनावी रण में उतर रहे है , पहले दो चुनावों में उन्हें एक में जीत और एक में हार मिली थी। गौतमबुद्धनगर लोकसभा पर 11 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।



बीजेपी पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव 2019 के लिए गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद डॉ. महेश शर्मा को मैदान में फिर से उतराने के ऐलान के बाद आज डॉ महेश शर्मा ने नोएडा के सनातन धर्म मंदिर में पूजा करने के बाद नमांकन दाखिल करने के लिए ग्रेटर नोएडा रवाना हुए | दूसरी तरफ नोयडा के कई गड़मान्य व्यक्ति आज सुबह से ही डॉ महेश शर्मा का स्वागत करने के लिए सनातन धर्म मंदिर पहुंच गए |

आपको बता दे की कई दिनों के इंतजार के बाद भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट होली के दिन गुरुवार को जारी कर दी। वर्तमान में डॉ. महेश केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री भी हैं।

करीब एक सप्ताह से भाजपा की उम्मीदवारी को लेकर कई कयास चल रहे थे। यह भी कयास था कि यहां से केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी चुनावी समर में उतर सकते हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री नवाब सिंह नागर और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल अग्रवाल के नामों पर भी चर्चा चल रही थी। डॉ. महेश शर्मा ने 2014 लोकसभा का चुनाव रिकॉर्ड मतों से जीता था। वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के नरेंद्र भाटी को 2 लाख 80 हजार से अधिक मतों से हराकर लोकसभा पहुंचे थे।

हालांकि, इससे पहले 2009 लोकसभा चुनाव में वह बसपा के सुरेंद्र नागर से करीब 16 हजार वोट से हार गए थे। 2012 में वह नोएडा विधानसभा से भी चुनाव मैदान में थे। विधानसभा चुनाव में उन्होंने जीत दर्ज की थी।

वही इस बार लोकसभा चुनाव में डॉ. महेश के सामने बसपा-सपा गठबंधन और कांग्रेस के उम्मीदवार चुनौती पेश करेंगे। यहां त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं। कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। आम आदमी पार्टी (आप) भी इस लोकसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

खासबात यह है की बसपा-सपा गठबंधन होने से इस बार लोकसभा चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला होगा। 2014 लोकसभा चुनाव में बसपा और सपा के अलग-अलग लड़ने के बाद भी त्रिकोणीय मुकाबला हुआ था , क्योंकि कांग्रेस उम्मीदवार ने चुनाव से पहले ही पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। आप ने भी इस चुनाव में उम्मीदवार उतारा था। पार्टी को करीब 32 हज़ार मत मिले थे। पार्टी चौथे स्थान पर रही थी। भाजपा ने सपा को मात देकर जीत दर्ज की थी। तीसरा स्थान बीएसपी को मिला था।

2014 लोकसभा चुनाव में किस पार्टी को कितने वोट मिले

1. भाजपा : 599702, मत प्रतिशत: 50
2. सपा: 319490, मत प्रतिशत : 26.64
3. बसपा : 198237, मत प्रतिशत: 16.53
4. आप: 32358, मत प्रतिशत, 2.70
5. कांग्रेस : 12727, मत प्रतिशत : 1.06

नामांकन भरने जाते वक्त टेन न्यूज़ से डॉ महेश शर्मा की विशेष बातचीत हुई। बीजेपी पार्टी द्वारा गौतमबुद्ध नगर से प्रत्याशी बनांने को लेकर उन्होंने कहा की बीजेपी नेतृत्व का तहे दिल से शुक्रिया करता हूं ,जो उन्होंने मुझपर फिर से विश्वास जताया, इस बार हमारा लक्ष्य दुगने वोटो से जीतने का है , साथ ही मै गौतम बुद्ध नगर की जनता का भी शुक्रिया अदा करता हूं की फिर से गौतबुद्ध नगर सीट से लड़ने का मौका दिया है ।

डॉ महेश शर्मा का कहना है की पिछले कार्यकाल में गौतमबुद्ध नगर की जनता को बहुत सी सुविधाएं भी दी गई है, चाहे वो देश का सबसे बड़ा हवाईअड्डा हो या नोएडा वासियों के लिए पासपोर्ट सेवा केंद्र, लगभग 50,000 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया गया है। गौतम बुद्ध नगर की बाकी समस्याएं हैं जैसे कि ट्रैफिक की समस्या, कूड़े की समस्या और भी जो बची कुछी समस्याएं हैं उनको भी हमें विश्वास है कि आने वाले समय में पूरी तरह से दूर कर दिया जाएगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.