यूपी : कामगार और श्रमिक गठन के प्रस्ताव को मिली कैबिनेट की मंजूरी, ऐसी होगी रूपरेखा

Abhishek Sharma

Noida (16/06/2020) : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार श्रमिकों के हित के लिए कामगार और श्रमिक (सेवायोजन एवं रोजगार) आयोग का गठन करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आयोग के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। प्रस्ताव के अनुसार मुख्यमंत्री या उनके द्वारा नामित कैबिनेट मंत्री इस आयोग के अध्यक्ष होंगे।

सरकार की मंशा है कि इस आयोग के गठन से अब श्रमिकों की आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा पहले से ज्यादा सुदृढ़ होगी। प्रदेश के अंदर ही कौशल विकास कर रोजगार के सुलभ अवसर उपलब्ध होगा।

श्रमिकों को अपने ही जिले में काम मिलेगा और उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी। सरकार की मंशा के अनुसार काम के क्रियान्वयन के लिए अब प्रदेश स्तर पर बोर्ड और जिलों में भी समिति बनेगी।

इस उच्चस्तरीय प्रशासकीय संस्था के अध्यक्ष मुख्यमंत्री या उनके द्वारा नामित कोई कैबिनेट मंत्री होगा। वहीं श्रम एवं सेवायोजन विभाग के मंत्री संयोजक होंगे।

इनके अलावा मंत्री, औद्योगिक विकास और मंत्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम और निर्यात प्रोत्साहन उपाध्यक्ष होंगे. इस तरह आयोग के सचिव के तौर पर अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त जिम्मेदारी निभाएंगे।

इसके अलावा कृषि, ग्राम्य विकास मंत्री, कृषि उत्पादन आयुक्त, अपर मुख्य सचिव प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन, मुख्यमंत्री के ओर से नामित औद्योगिक एवं श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि, उनकी ओर से ही नामित उद्योगों के विकास एवं श्रमिकों के हि

Leave A Reply

Your email address will not be published.