दादरी : दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे, 1 दर्जन लोग घायल, अब तक 20 की हुई गिरफ्तारी

Abhishek Sharma

Galgotias Ad

Greater Noida (15/06/2020) : ग्रेटर नोएडा के एक गांव में नाली के पानी को लेकर दो गुटों में जमकर झगड़ा हुआ। मामला यहां तक बिगड़ गया कि दोनों पक्षों की ओर से पथराव किया गया जिसमें 3 महिला समेत 9 लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

उपरालसी गांव में नाली के पानी को लेकर हुए खूनी संघर्ष में 9 लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

घटना ग्रेटर नोएडा की जारचा थाना क्षेत्र के उपरालसी गांव की है जहां पर दोनों पक्षों की ओर से कई घंटे तक जमकर पथराव किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से 20 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

पथराव के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, उपरालसी गांव के रास्ते के करीब प्रवीन के खेत पर ट्यूबवेल का बोरिंग लगा है। सोमवार को वह बोरिंग पर इंजन लगा कर खेत में पानी भर रहा था। उसी समय ट्यूबवेल का पानी बहकर रास्ते में एकत्र हो गया।

वहीं से दूसरे पक्ष मोहित उर्फ मूसा का लड़ा जा रहा था, जो फिसल कर गिर गया। उसने घर जाकर परिजनों को घटना बताई तो परिजन मौके पर जाकर रास्ते मे भरे पानी को लेकर विरोध करने लगे। वहीं इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया फिर मारपीट हो गई।

रविवार शाम को खेत में पानी लगाते समय पानी रास्ते में जमा होने से दो पक्षों में विवाद हो जाने से दोनों तरफ से ईट पत्थर चले। इसमें एक दर्जन के करीब लोग घायल हो गए। इस बीच बड़े-बुजुर्गों के दखल के बाद रविवार शाम को झगड़ा समाप्त होने के बाद सोमवार सुबह फिर दोनों पक्षों की ओर से ईट-पत्थर चलने शुरू हो गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.