भट्टा परसौल व पडोसी गाँव के किसानों के खिलाफ कुर्की के वारंट जारी, मचा हड़कंप

ABHISHEK SHARMA

Galgotias Ad

Greater Noida (23/10/19) : भट्टा पारसौल समेत चार पड़ोसी गांवों के 30 से अधिक किसानों के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर जिला अदालत ने गिरफ्तारी और कुर्की वारंट जारी किए हैं। पुलिस किसानों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। किसानों के वारंट जारी होने से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। किसानों की कुर्की वारंट मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत से जारी हुए हैं।

एक वर्ष पूर्व अदालत में हाजिर नहीं होने पर 30 किसानों के कुर्की वारंट जारी किए थे। किसानों के दबाव के चलते पुलिस वारंट जारी होने के बाद आगे की कार्रवाई नहीं कर सकी थी। गिरफ्तारी और कुर्की वारंट जारी होने के बाद पुलिस किसानों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। हालांकि, किसानों की गिरफ्तारी करना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है।



किसान गिरफ्तारी से बचने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। गिरफ्तारी और कुर्की वारंट जारी किए जाने से भट्टा, पारसौल, सक्का, मुतैना, मिर्जापुर और आछेपुर गांव के किसानों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। दनकौर कोतवाली के सब इंस्पेक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि किसानों के खिलाफ गिरफ्तारी और कुर्की के वारंट जारी किए गए हैं। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

किसानों की धान की फसल पक कर तैयार हो गई है। गिरफ्तारी के डर से किसान खेतों में सोकर रात बिता रहे हैं। कुछ किसान गांव छोड़कर किसी रिश्तेदार और परिचित के यहां रह रहे हैं। उनके परिजन खासे परेशान हैं।

भट्टा पारसौल कांड में किसानों पर दर्ज हुए मुकदमों की जांच सीबीसीआईडी ने की थी। सीबीसीआईडी ने वर्ष 2018 में भट्टा गांव के 6 पारसौल गांव के 22 और आछेपुर गांव के 2 किसानों के खिलाफ 7 मई 2011 की घटना में आरोप पत्र दाखिल किया था। इनमें से कुछ किसान आज तक अदालत में हाजिरी नहीं हुए जो किसान अदालत में हाजिर नहीं हुए उनकी गिरफ्तारी और कुर्की वारंट जारी हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.