कोरोना के खिलाफ लड़ाई में खड़े रहने से बड़ी देशभक्ति और क्या हो सकती है : सोनिया गांधी

Rohit Sharma

Galgotias Ad

नई दिल्ली :– कोरोना संकट के समय कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से पहले एक संदेश जारी किया है। इस संदेश के जरिए सोनिया गांधी ने कोरोना से लड़ने में योगदान दे रहे योद्धाओं का धन्यवाद किया है।

सोनिया गांधी ने कहा कि संकट के इस समय में कांग्रेस पार्टी लोगों के साथ खड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि हमारे योद्धा लड़ाई को जीतने में दिन-रात एक किए हुए हैं। हमारे डॉक्टर, समाजसेवी संगठन, स्वास्थ्य कर्मचारी लगातार काम कर रहे हैं। पुलिस, जवान लॉकडाउन के नियमों का पालन करा रहे हैं। सफाईकर्मी संक्रमण को रोकने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

 

सोनिया गांधी ने कहा आप सभी दूरी बनाए रखने का पूरी तरह पालन करें। अपने घरों में रहें। बहुत ज्यादा जरूरी होने पर ही घरों के बाहर कदम रखें और वो भी मास्क या गमछा लगाकर ही जाएं।

वीडियो संदेश में सोनिया गांधी कहा कि कोरोना के इस संकट से निपटने में आप सभी का इस लड़ाई में खड़े रहना ही देशभक्ति है। इस मुश्किल समय में परिवारजनों के त्याग को कभी नहीं भूल सकते।

सोनिया गांधी ने आगे कहा कि कई जगहों पर डॉक्टरों के साथ गलत व्यवहार की खबरें आ रही हैं। यह काफी गलत है। हम सभी को इन सभी का सहयोग करना चाहिए।कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष ने कहा, ‘आज जब देश इतनी बड़ी लड़ाई लड़ रहा है तो कांग्रेस का हर कार्यकर्ता आप सभी की मदद करने को तैयार है। आप किसी भी मदद के लिए राज्यों या फिर हमारे कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं। हम मदद करेंगे। कांग्रेस चाहे सरकार में हो या विपक्ष में, हम आपके साथ खड़े हुए हैं। हम जल्दी ही कोरोना संकट से बाहर निकल जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.