युमना प्राधिकरण ने आवासीय भूखंड योजना का किया ड्रॉ, लॉटरी के माध्यम से 440 प्लाट किये आवंटित
Ten News Network
Greater Noida: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की आवासीय भूखण्ड योजना का ड्रा लाटरी के माध्यम से बुधवार को ग्रेटर नोएडा, सैक्टर- पी-3 स्थित सामुदायिक केन्द्र में किया गया। इस ड्रा का इंतज़ार हज़ारो आवेदकों को महीनो से था पर कोरोना के प्रकोप के चलते ड्रा की तारीख टलती रही।
कोरोना की बीमारी अभी भी पूरी तरह से ख़त्म नहीं हुयी है, इसी को देखते हुए प्राधिकरण द्वारा सभी आवेदकों में से सिर्फ 2 प्रतिशत आवेदकों को ड्रा स्थल पर आमंत्रित किया गया ताकि सोशल डिस्टन्सिंग का पालन हो सके।

ड्रा को लेकर टेन न्यूज़ की टीम ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की एसीईओ मोनिका सिंह से बातचीत की, उन्होंने बताया कि इस आवासीय योजना के तहत 4000 वर्ग मीटर से छोटे प्लॉटों का ड्रा किया गया। इस योजना के अंतर्गत 440 प्लाट के लिए 15634 लोगो ने आवेदन दिया था। यह प्लॉट्स ३ श्रेणियों में आवंटित किये गए – किसान, दिव्यांग और सामान्य।

मोनिका सिंह ने आगे बताया की बहुत ही पारदर्शी तरीके से ड्रा की प्रक्रिया पूरी की गई, इसके साथ ही जिन लोगों को ड्रॉ की प्रक्रिया में अपने नाम को लेकर किसी भी प्रकार की आशंका थी, उन लोगों को उनकी नाम वाली पर्ची खोल कर भी दिखाई गयी जिससे कि आवेदक पूरी तरीके से संतुष्ट हो सके। साथ ही उन्होंने बताया की आवंटियों की सूचि प्राधिकरण जल्द ही अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर देगा।

इस ड्रा का सीधा प्रसारण यमुना प्राधिकरण के फेसबुक पेज और टेंन न्यूज़ के फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर किया गया था।
https://www.facebook.com/499234480174431/posts/4314056915358816/