इन आपातक़ालीन सेवाओं के लिए यमुना एक्सप्रेस वे हुआ टोल फ्री

Abhishek Sharma

यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने ग्रेटर नोएडा से आगरा तक यमुना एक्सप्रेस वे को लॉकडाउन में आवश्यक आपातक़ालीन सेवा से सम्बंधित वाहनो के लिए जैसे रोडवेज़ की बसे , सब्ज़ी, खाद्य सामग्री के वाहनो आदि को टोल फ़्री कर दिया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन पीरियड के दौरान यमुना एक्सप्रेस वे पर आवागमन पूरी तरह टोल फ्री रहेगा।

ओएसडी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन के दौरान वैसे तो यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहनों का आवागमन बंद है । लेकिन आपातकालीन सेवाएं , बचाव एवं राहत कार्य और आवश्यक वस्तुओं के लिए उपयोग किए जा रहे वाहन चल रहे हैं।

ओएसडी का कहना है कि यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉक्टर अरुण वीर सिंह ने आदेश जारी करते हुए सभी प्रकार के वाहनों पर लगने वाले टोल को रद्द कर दिया है। ओएसडी ने बताया कि पूरे लॉक डाउन पीरियड के दौरान यमुना एक्सप्रेस वे पर आवागमन करने वाले किसी भी वाहन से अब टोल की वसूली नहीं की जाएगी।

गौरतलब है कि लॉक डाउन पीरियड के दौरान आम आदमी को राहत देने के लिए केंद्र सरकार राज्य , सरकार जिला , प्रशासन और तमाम दूसरे सरकारी महकमे राहत और छूट दे रहे हैं। इसी कड़ी में यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने यह कदम उठाया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.