गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस के नए 5 मरीज , ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना ने दी दस्तक
Abhishek Sharma
नोएडा (28/03/2020) :– गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां आज 5 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। कोरोना वायरस ने अब देहात क्षेत्र में भी दस्तक दे दी है।
दरअसल, दादरी तहसील के अच्छेजा गांव स्थित महक रेजिडेंसी में कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति की पुष्टि हुई है। वहीं तीन अन्य मरीजों की पुष्टि नोएडा के अलग-अलग क्षेत्रों में हुई है। गौतमबुद्ध नगर के डीएम बी एन सिंह ने उन सभी जगहों को सील कर दिया है , जहां आज कोरोना से संक्रमित व्यक्ति पाए गए हैं।
दरअसल, आज जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित 5 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद से यहां हड़कंप मचा हुआ है। देहात क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भी अब कोरोना का डर सता रहा है।
गौतमबुद्ध नगर में आज नोएडा के सेक्टर 44 में एक मरीज की पुष्टि हुई है, तो वही सेक्टर 37 में भी एक मरीज कोरोना से संक्रमित पाया गया है। जिसके बाद डीएम ने इन दोनों सेक्टरों को 2 दिनों के लिए सील डाउन कर दिया है।
वहीं एक अन्य केस नोएडा के सेक्टर 128 स्थित जेपी विश टाउन में सामने आया है। डीएम ने पूरी सोसाइटी को 2 दिन के लिए सील डाउन कर दिया है और इन जगहों पर जहां कोरोना से संक्रमित मरीज पाए गए हैं , उनको सेनीटाइज करने के निर्देश दे दिए हैं।
गौतमबुद्ध नगर में कोरोना रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 3 दिनों में यहां 11 मरीजों की पुष्टि हो गई है। जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग , जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। उसके बाद भी मरीज उसी गति से बढ़ रहे हैं।