नोएडा में नहीं थम रहा फार्महाउस पार्टियों का सिलसिला, 46 युवक और 15 लड़कियां गिरफ्तार

Ten News Network

नोएडा :– नोएडा थाना एक्सप्रेस वे पुलिस ने कोविड 19 लाॅकडाउन नियमों का उल्लंघन कर पार्टी कर रहे 46 लड़को व 15 लड़कियों को ग्रीम व्यूटी फार्म हाउस फार्म नं0 4, यमुना डूव क्षेत्र सेक्टर 135 से गिरफ्तार किया गया है।

 

अभियुक्तों के कब्जे से 12 बियर किंगफिशर हरियाणा मार्का, 2 बोतल मैकडोवल हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब बरामद की गई है।

 

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक यह सभी लोग पार्टी करतें हुए लाॅकडउन नियमों का उल्लघंन कर स्वीमिंग पूल में नहा रहे थे। साथ ही बिना मास्क लगाए झुण्ड बनाकर इधर-उधर खुले में थूक रहे थे। पुलिस द्वारा सभी अभियुक्तों के मौके पर बिना मास्क चालान कर 6100 रूपये समन शुल्क वसूल किया गया व अभियोग पंजीकृत किया गया है।

आपको बता दें, पिछले हफ्ते नोएडा पुलिस ने ग्रेटर नोएडा फार्म हाउस पर पार्टी कर रहे 16 लड़के और लड़कियों को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद पुलिस ने उनपर महामारी अधिनियम के तहत कार्यवाही भी की थी। उसके बाबजूद नोएडा में फर्म हाउस पार्टियों का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.