बिना ID प्रूफ के बदलवा सकेंगे नोट, दो हजार रु पए के नोट सिर्फ बैंक से मिलेंगे: SBI चीफ
बिना ID प्रूफ के बदलवा सकेंगे नोट, दो हजार रुपए के नोट सिर्फ बैंक से मिलेंगे: SBI चीफ
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की चेयरपर्सन अरुंधती भट्टाचार्य ने बताया कि 2000 रुपए के नोट सिर्फ बैंक में उपलब्ध होंगे, एटीएम में नहीं। इसके अलावा उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि एसबीआई की ब्रांच में बिना ID प्रूफ के बदलवा सकेंगे नोट।
बिना ID प्रूफ के बदलवा सकेंगे नोट दिलाएगा राहत
कालेधन के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए मोदी सरकार ने आठ नवंबर की मध्यरात्रि से ही 500 रुपए और 1000 रुपए के नोट को बंद करने का एलान किया था। जिसके बाद एक दिन के लिए सभी बैंकों और दो दिन के लिए एटीएम को बंद रखा गया था। गुरुवार से सभी बैंक और कुछ एटीएम खुले थे, वहीं शुक्रवार से सभी एटीएम भी खुल गए हैं। बिना ID प्रूफ के बदलवा सकेंगे नोट की जैसे ही घोषणा हुई लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसबीआई चेयरपर्सन अरुंधती भट्टाचार्य ने कहा कि दूसरे दिनों के मुकाबले गुरुवार को 20 फीसदी ज्यादा काम देखने को मिला है। ग्राहकों की सुविधा के लिए बैंकों को इस शनिवार और रविवार को भी खोला जाएगा।” उन्होंने कहा कि विदेश में रह रहे भारतीय अगर पैसा जमा कराना या बदलना चाहते हैं तो उसके लिए खुद ही ब्रांच आना अनिवार्य नहीं है। हालांकि इसके लिए उन्हें अथॉरिटी लैटर के साथ किसी और को भेजना होगा।
साढ़े तीन बजे तक होंगे लेन-देन
अरुंधती भट्टाचार्या ने यह भी बताया कि पूरे देश में बैंक की 7000 से ज्यादा कैश डिपॉजिट मशीने काम करने लगेंगी, जिनकी मदद से बैंक की ब्रांच में जाए बिना लोग पैसे जमा कर पाएंगे। अरुंधती भट्टाचार्या ने यह भी जानकारी दी कि बारह हजार से ज्यादा लेन-देन साढ़े तीन बजे तक दर्ज किए गए।
पैसे मिलने में हो रही परेशानी
देशभर के सभी एटीएम को शुक्रवार से शुरू किया गया है, लेकिन फिर भी लोगों को पैसे मिलने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जहां अधिकतर एटीएम के आगे लंबी-लंबी लाइने लगी हैं, वहीं कुछ एटीएम में कैश जल्दी ही खत्म हो गया। इसके अलावा कुछ एटीएम अभी भी शुरू नहीं हो पाए हैं।