गौतमबुद्ध नगर में जल्द ही बनेगा पर्यटन स्थल , एनसीआर की सबसे बड़ी मिली झील

ROHIT SHARMA

Galgotias Ad

(21/02/18) नोएडा :–

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग ने जिला गौतम बुद्ध नगर में एनसीआर की सबसे बड़ी झील खोज निकाली है | आपको बता दे की गौतम बुद्ध नगर के दादरी इलाके में सीदीपुर – छिडौली गॉव में पर्यटन विभाग को दिल्ली एनसीआर की सबसे बड़ी झील मिली है | साथ ही इस झील को सौदर्यीकरण करके गौतम बुद्ध नगर में भी पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा |

वही इस मामले में पर्यटन विभाग ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर झील का सौदर्यीकरण करके पर्यटन केंद्र के लिए विकसित करने और वहाँ पर हुए अतिक्रमण को हटाने की माँग की है | साथ ही इस मामले की जानकारी पर्यटन विभाग की ओर से शासन को भी भेज दी गई है | वही इस बड़ी झील को लेकर पर्यटन विभाग का कहना है की जिले गौतम बुद्ध नगर में ओखला पक्षी विहार सहित 6 झीले है |

इनमे सबसे बड़ी झील नोएडा की है और यहाँ पर करीब 3 से 5 लाख पक्षी हर साल आते है | साथ ही उनका कहना है की अब नोएडा से बड़ी झील गौतम बुद्ध नगर के दादरी इलाके में सीदीपुर – छिडौली गॉव में देखने को मिली है , अगर इस झील को सौदर्यीकरण करके एक बड़ा पर्यटन स्थल बनाया जा सकता है , वही इस पर्यटन स्थल से वहाँ के निवासियों को एक बड़ा रोजगार भी मिल सकता है |

Leave A Reply

Your email address will not be published.