फ़ादर एग्नेल स्कूल, ग्रेटर नोएडा में इंटर स्कूल प्रतियोगिता ‘लिग्वेशियस’ का हुआ आयोजन!

Galgotias Ad

 

गत दिवस फ़ादर एग्नेल स्कूल, ग्रेटर नोएडा में इंटर स्कूल प्रतियोगिता ‘लिग्वेशियस’ का आयोजन किया गया जिसमें दिल्ली व एनसीआर के लगभग 16 स्कूलों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य भाषा और उसके उचित प्रयोग को बढ़ावा देना था।
हमारे देश में प्रचलित मुख्य तीन भाषाओं हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत से संबन्धित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जैसे हास्य काव्य सम्मेलन, काव्य गाथा, संस्कृत विज्ञापन, बी ए कमेंटेटर, ग्रामर विज, टैब्लयू इत्यादि।

इन तीनों भाषाओं के समावेश का एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। कार्यक्रम के आरंभ में भारतीय संस्कृति के प्रथानुसार दीप प्रज्जवलित किया गया। भाषा तरू (लैग्वेज ट्री) दिखाकर ये दर्शाया गया कि हमारी भाषाएॅं ही हमारी संस्कृति की जड़े है और अपने विचारों व भावनाओं को व्यक्त करने का सर्वोत्तम माध्यम है। सभी प्रतियोगी स्कूलों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। प्रत्येक प्रतियोगिता के लिए भाषाओं के विभिन्न विशेषज्ञों को निर्णायक मण्डल में सम्मिलित किया गया था।
सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर फादर एग्नेल स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने ओवर आॅल ट्राफी हासिल की। प्रधानाचार्या सिस्टर मारिया नैंसी ने सभी स्कूलों को आमंत्रण स्वीकर करने व प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.