ग्रेटर नोएडा में सपाइ्रयों ने मनाई गांधी जी की जंयती

Galgotias Ad

Saurabh Shrivastava Tennews
ग्रेटर नोएडाः- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर रविवार को समाजवादी पार्टी गौतमबुद्धनगर इकाई द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके जीवन पर विचार गोष्ठी का आयोजन कर उन्हें याद किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चैहान ने कहा कि महात्मा गांधी मानवता के संरक्षक थे, वे दीन-दुखियों के सहायक और अहिंसा के पुजारी थे तथा भारत की स्वतंत्रता का बिगुल बजाने वाले महान स्वतंत्रा सेनानी थे। उनके द्वारा चलाये गये आन्दोलनों ने समस्त देश में आजादी की अलख जगा दी और उनके साहस और आत्म बल के आगे अग्रेजों ने भी घुटने टेक दिये और कहा कि गांधी जी दूसरों की पीड़ा समझने वाले महान संत थे, उन्होंने विश्व में फैले भेदभाव को मिटाने के लिए काम किया। वास्तव में आज विश्व को गांधी जी के जीवन-सिंद्धातों से सीख लेने की आवश्यकता है। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए कहा कि शास्त्री जी सादगी, शालीनता, त्याग का उदाहरण थे। उन्होंने अपने सारे जीवन में समाज की भलाई के लिए कार्य किये। इस मौके पर मुख्य रूप से विनोद यादव, लोकमन प्रधान, सुनील भाटी, श्याम सिंह भाटी, मनोज डाढ़ा, सुधीर तोमर, नवीन भाटी, वीरेन्द्र खारी, जेपी नागर, अनूप तिवारी, सुभाष भाटी नवीन चैहान, नीटू रावल, अब्दुल हमीद, संजय चैहान, राव सुरेन्द्र, विजय, योगेश छोंकर, आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.