सुखदेव शर्मा पैनल ने जारी किया फ़ोनरवा चुनाव के लिए घोषणापत्र

Galgotias Ad

STORY- ROHIT SHARMA- TEN NEWS

फोनरवा के चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे हैं विभिन्न पदों के लिए दोनों पैनल के प्रत्याशियों ने अपनी कमर कसनी शुरू कर दी है | फोनरवा पद के चुनाव को लेकर प्रत्याशी सुखदेव शर्मा ने आज घोषणापत्र जारी कर दिया है |

PHOTO.VIDEO.-JITENDER PAL- TEN NEWS

जिसको लेकर आज फोनरवा के प्रत्याशी सुखदेव शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया की काफी सालों से फोनरवा के पद पर तैनात रहे एनपी सिंह ने नोएडा में कोई भी विकास नहीं कराया है |

करायेगे बाइलॉज में संसोधन

साथ ही सुखदेव शर्मा का कहना है की फोनरवा के चुनाव जीतने के बाद बाइलॉज में संशोधन करेंगे | वही दूसरी तरफ एक ऐसा कानून बनाएंगे जिसके तहत अगर कोई भी फोनरवा का चुनाव जीत जाता है तो वह प्रत्याशी उस पद के लिए दुबारा चुनाव नहीं लड़ सकता | इसके द्वारा नए लोगों को भी सामाजिक भागीदारी सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। सुखदेव शर्मा ने नोएडा निवासियों के लिए कानून व्यवस्था में सुधार , शहर में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण को रोकना , नोएडा को फ्री होल्ड करवाना , जन सुविधाओं में सुधार आदि वादों को घोषणा पत्र में जारी किया है |

Leave A Reply

Your email address will not be published.