चमात्कारिक सरोवर में स्नान करने जुटे श्रद्धालु

Galgotias Ad

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर में चल रहे प्राचीन बाराही मेले को देखने भीड़ उमड़ रह है। भारतीय संस्कृति को संजोए हुए इस मेले से कई ऐतिहासिक चीजें जुड़ी हुई हैं। इन्हीं में से एक है बाराही देवी मंदिर परिसर में स्थित चमात्कारिक सरोवर। मान्यता है कि इस सरोवर में नहाने से किसी भी प्रकार का चर्म रोग दूर हो जाते हैं। प्रचलित कहानी के अनुसार हजारों वर्ष पहले इस स्थान पर बाराही देवी ने सैकड़ों वर्षों तक तपस्या की थी, जिसके बाद यह स्थान सिद्ध हो गया और सरोवर भी चमात्कारिक हो गया। मंदिर के पास ही नौलखा बाग भी था, जहां केला गढ़ वर्तमान में कासना की राजकुमारी निहाल देवी घूमने आतीं थी और इसी चमात्कारिक सरोवर में स्नान किया करती थी। यहीं उसकी मुलाकात राजा सुल्तान से हुई थी। फिलहाल दूर दूर से चर्म रोग से पीडि़त रोगी चमात्कारिक तालाब में नहाने आते हैं। शनिवार को श्राद्धालुओं का भारी हूजूम सारोवर में नहाने के लिए जुटा रहा। मीडिया प्रभारी मूलचंद आर्य ने बताया मेले की आयोजक शिव मंदिर सेवा समिति की ओर से सरोवर में स्नान करने वालों के लिए उचित व्यवस्था की गई है और महिला घाट अलग बनाया गया है। मेले में खाने पीने के स्वादिष्ट व्यंजनों की दूकानों के साथ साथ ही कपड़ों व लकड़ी से बने सामानों की दुकानें सजी हुई हैं। लोग जम कर खरीदारी कर रहे हैं। मनोरंजन के लिए अनेक प्रकार के झूले बच्चों के मनोरंजन के लिए लगे हैं। नागिन पार्टी, नटकला, कठपुतली शो, मैजिक शो, जादूगर शो, सर्कस मौत का कुआं भी मनोरंजन के लिए मौजूद है। इस मौके पर शिव मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष धर्मपाल भाटी, महासचिव ओमवीर वैसला, लक्षमण सिंघल, लीलू भगत, विनोद भाटी, बिजेन्द्र सिंह आर्य, योगेश अग्रवाल, डाॅ. ईश्वर आदि मौजूद रहे।

Comments are closed.