पहली बार ग्रेटर नोएडा में बीसी इण्डिया एक्सपो : एक ही स्थान पर निर्माण एवं खदान उपकरण होगा उपलब्ध

Galgotias Ad

इंडिया एक्सपोमार्ट में अगले माह 15 दिसम्बर से 18 दिसम्बर तक भरकम निर्माण मशीनरी और प्रभावशाली उपकरणों का प्रदर्शन होने जा रहा है। उत्तर भारत में पहली बार आयोजित होने वाले चार दिवसीय इस प्रदर्शनी का उदघाटन आगामी 15 दिसम्बर को केन्द्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। ग्रेटर नोएडा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदर्शनी के आयोजक बीसी इण्डिया के सीईओ इगोर पलका ने बताया इस शो में ऐसे अत्याधुनिक उपकरणों व मशीनो को प्रदर्शित किया जायेगा जिसका उपयोग ऊंची-ऊची इमारतों को बनाने में किया जाता है। इस शो में शामिल होने के लिए आप आयोजक की वेबसाइट www.bCindia.com/register पर जाकर रजिस्टेशन करा सकते है। पहले रजिस्ट्रेशन कराने वालों को निःशुल्क पास उपलब्ध कराया जायेगा। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 13 दिसम्बर 2014 है। अभी तक 8000 विजिटर्स ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इस शो में तीस हजार बिजनेस विजिटरों के आने की सम्भावना है। प्रेस वार्ता के दौरान ईगोर पल्का सीईओ बीसी इण्डिया एक्सपो के आयोजक ने बताया कि इस शो में कंस्ट्रक्शन मशीनरी, बिल्डिंग मटेरियल मशीन, माइनिंग मशीन और कंस्ट्रक्शन विहकिल्स इंडस्ट्री इंडिया के लोग शामिल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान और भविष्य में कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री के उपकरणों की भारत में आवश्यकता है जिसको देखते हुए इतने बड़े शो का आयोजन उत्तर भारत में किया जा रहा है। इस शो में विश्व की जानी-मानी हिस्सा ले रही है। जिसमे विश्व से 60 प्रतिशत कंपनियों की भागेदारी होगी। इस दौरान इंडिया एक्सपोमार्ट के जनरल मैनेजर सुदीप सरकार ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में इस शो के आयोजन से एनसीआर व उत्तर भारत में भवन निर्माण से जुड़े लोगों को फायदा होगा। इस दौरान दिलीप मागी एसीई के मार्केटिंग हेड ने बताया कि पहले इस शो का आयोजन मुंबई में होने की वजह से उत्तर भारत के लोग नहीं पहुंच पाते थे। इस बार इस शो का आयोजन ग्रेटर नोएडा में हो रहा है इस क्षेत्र के लोग नयी तकनिकी से रूबरू हो सकेंगे। इसके अलावा सिविल और मैकेनिकल के छात्र व कम्पनियों के ऑपरेटर भी इस प्रदर्शनी में आ सकेंगे। वहीँ आयोजक ने प्रदर्शनी का मोबाइल ऐप bcindia 2014 भी लांच किया है जिसे गूगल के प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके जरिये विजिटर एक्सपो मार्ट तक पहुँचने के लिए दिल्ली के रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट , होटल से शटल की टाइम, कंपनी के स्टाल संख्या आदि जानकारी के बारे में जान सकेंगे। प्रदर्शनी के दौरान कंपनियां अपने नयी मशीने लांच करेंगी। कंस्ट्रक्शन के दौरान सुरक्षा बिंदुओं पर भी व्याख्यान आयोजित होगा।

Comments are closed.