प्लास्टिक कंपनी में लगी भीषण आग

Galgotias Ad

कोतवाली सेक्टर 58 क्षेत्र के सेक्टर-63 में प्लास्टिक का समान बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। जिसे बुझाने के लिए दो दर्जन से ज्यादा दमकल की गाडि़या मौके पर पहुंच गई। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। काफी मशक्कत और जद्दोजहद और लगभग पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन इस दरमियान कंपनी फैक्ट्री में रखा लाखों रूपये का माला श्वाहा हो गया। जानकारी के मुताबिक, देर रात करीब डेढ़ बजे करीब कंपनी में भीषण आग लगने की सूचना पुलिस और कंट्रोल रूम के पास आई थी। फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी सेक्टर-63 के डी-39 स्थित सागर इण्डस्टीज से आई थी। इस कंपनी में भी प्लॉस्टिक के सामान बनाने का काम किया जाता है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की करबी आधा दर्जन गाडि़या मौके पर पहुंच गई। लेकिन आग बिकराल रूप देखकर लोगों के पसीने छुट गए। फायर बिग्रेड के कर्मचारियों आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग पर काबू नही पाया जा सका। इसके बाद गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा से दो दर्जन से ज्यादा गाडि़यों को बुलाया गया।

Comments are closed.