BIG BREAKING : गौतमबुद्धनगर में कोरोना के मरीज 5,000 के पार, आज मिले 110 संक्रमित

ABHISHEK SHARMA

 

उत्तर प्रदेश में कोरोना अब तेजी से पैर पसार रहा है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में कोरोना वायरस के मरीज सामने आ रहे हैं, जो कि स्वास्थ्य विभाग के लिए बेहद चिंताजनक विषय है। वही उत्तर प्रदेश के शो विंडो गौतम बुद्ध नगर में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। यहां बड़ी संख्या में मरीज आ रहे हैं। यहां आज एक मरीज ने कोरोना से दम तोड दिया है।

आज गुरूवार को गौतम बुद्ध नगर में कोरोना के 110 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद मरीजों का आंकड़ा 5 हजार के पार पहुंच गया है। हालांकि खुशी की बात यह है कि यहां पर कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। गौतम बुद्ध नगर में अब तक कोरोना के 85% मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।

जिले में गुरूवार को कोविड-19 के 110 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 5,072 हो गई है। जिला निगरानी अधिकारी डॉ मनोज कश्यप ने बताया कि इनमें 4,299 लोग उपचार के दौरान ठीक हो कर घर जा चुके हैं, जबकि 730 लोगों का यहां के विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 की वजह से 42 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि आज गौतम बुद्धनगर में 57 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.