BIG NEWS : नोएडा-ग्रेटर नोएडा में कोरोना के 110 नए मामले, रिकाॅर्ड 235 मरीज डिस्चार्ज

ABHISHEK SHARMA

 

उत्तर प्रदेश में कोरोना अब तेजी से पैर पसार रहा है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में कोरोना वायरस के मरीज सामने आ रहे हैं, जो कि स्वास्थ्य विभाग के लिए बेहद चिंताजनक विषय है। वही उत्तर प्रदेश के शो विंडो गौतम बुद्ध नगर में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। यहां बड़ी संख्या में मरीज आ रहे हैं।

आज रविवार को गौतम बुद्ध नगर में कोरोना के 110 नए मामले सामने आए हैं , जिसके बाद मरीजों का आंकड़ा 4700 के पार पहुंच गया है। हालांकि खुशी की बात यह है कि यहां पर कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। गौतम बुद्ध नगर में अब तक कोरोना के 80% मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।

जिले में रविवार को कोविड-19 के 110 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 4,747 हो गई है। जिला निगरानी अधिकारी डॉ मनोज कश्यप ने बताया कि इनमें 3,935 लोग उपचार के दौरान ठीक हो कर घर जा चुके हैं, जबकि 773 लोगों का यहां के विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 की वजह से 40 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि आज गौतम बुद्धनगर में रिकाॅर्ड 235 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.