नोएडा : मुठभेड़ में दो बदमाश को लगी गोली, हुए गिरफ्तार
Ten News Network
![Galgotias Ad](https://tennews.in/wp-content/uploads/2023/09/GU-NAAC-Logo_page-0001.jpg)
नोएडा :– नोएडा में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे है , लेकिन बदमाशों की अकल ठिकाने लगाने के लिए नोएडा पुलिस भी तैयार बैठी हुई है। नोएडा के थाना सेक्टर 58 क्षेत्र में मोबाइल लूटेरें बदमाशों और पुलिस के बीच देर रात मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पुलिस से मुठभेड़ में बदमाशों के पैर में गोली लग गयी और वह घायल हो गए जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 62 गोलचक्कर व एनआइबी के बीच हुई पुलिस मुठभेड के दौरान 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है जिसका नाम दिलशाद पुत्र युनुस निवासी नीलमणी कालोनी अर्थला पीर के पास हिंडन विहार थाना साहिबाबाद गाजियाबाद और सलमान पुत्र इस्लामुद्दीन बताया जा रहा है।
एडिशनल डीसीपी रणविजय ने बताया कि दोनों आरोपियों को गोली लगने के कारण घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया है। बदमाशो ने पुलिस पर फायरिंग की थी जिसमें पीसीआर पर तैनात 2 पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गये।
पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटी गयी नगदी,1 तमंचा 315 बोर, 2 जिंदा कारतूस, 1 खोखा कारतूस, 1 पिस्टल 32 बोर 1 खोखा कारतूस, 2 जिंदा कारतूस 32 बोर, 1 आटो, लूट का एक मोबाइल फोन बरामद किये है। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। बदमाशों के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी फिलहाल निकली जा रही है।