नोएडा स्टेडियम में 21 फरवरी से आयोजित होगा 34वॉ फ्लावर शो , कई वैरायटी दिखेंगे फूल

ROHIT SHARMA

Galgotias Ad

नोएडा के सेक्टर 21 स्थित स्टेडियम में फ्लावर शो का आयोजन होने जा रहा है | आपको बता दे की नोएडा प्राधिकरण ने इस बार आपका वीकंड सुगंधित बनाने का इंतजाम किया है।

नोएडा स्टेडियम में 21 फरवरी से फ्लावर शो का आयोजन किया जाएगा। 3 दिनों तक यहां 100 से ज्यादा किस्म के फूलों की प्रदर्शनी लगेगी। आप सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक फूलों का दीदार कर सकते हैं।

खासबात यह है की 33 साल से लगातार फ्लावर शो का आयोजन हो रहा है। इस बार डायन्थस फ्लावर को थीम रखा गया है। नोएडा स्टेडियम में इस बार 34 फ्लॉवर शो होने जा रहा है। शुक्रवार से लेकर रविवार तक वीकंड फूलों की महक से गुलजार रहेगा।

कई प्रकार के फूलों की वैरायटी वाले पौधे यहां देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही वेस्ट मटीरियल से बनाए जाने वाले गार्डन यहां आकर्षण का केंद्र रहेंगे। अथॉरिटी ने पिछले साल वेस्ट चीजों से गार्डन में इस्तेमाल होने वाले सामानों का प्रदर्शन किया था। इस बार भी इनका प्रदर्शन किया जाएगा।

वही इस फ्लावर शो को लेकर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया की  फूल-पौधों का कैसे बेहतर रखरखाव किया जा सकता है, इसके लिए तमाम विकल्प लोग यहां खोज सकते हैं। गार्डनिंग के खास तरीके और खूबसूरत गमले हर साल ही फ्लॉवर शो में विशेष आकर्षण रहते हैं। सुबह 10 बजे से लेकर शाम 8 बजे तक लोग फ्लॉवर शो का आनंद ले सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.