गौतमबुद्धनगर में शुरू हुआ मिनी लाॅकडाउन, कंटेनमेंट जोन के बाहर खुलेंगे शराब के ठेके
ABHISHEK SHARMA
कोरोना वायरस संक्रमण के प्रभाव और खतरे के मद्देनजर नोएडा-ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार रात 10 बजे से 55 घंटे का मिनी लॉकडाउन जारी है। लोगों की आवाजाही बेहद सीमित है। लोग सड़कों पर कम ही नजर आ रहे हैं। सिर्फ जरूरी सामान लेने वाले लोग ही घरों से बाहर निकले।
आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ सरकार के आदेश पर नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 55 घंटे का लॉकडाउन शुक्रवार रात 10 बजे शुरू हुआ, शनिवार और रविवार को भी पूरी तरह लागू रहने के बाद सोमवार सुबह 5 बजे यह खत्म होगा।
इस दौरान नोएडा-ग्रेटर नोएडा में सफाई अभियान चलाया जाएगा। 55 घंटे के लॉकडाउन के दौरान सिर्फ उन्हीं लोगों को आनें जाने की अनुमति होगी जो लोग आवश्यक सेवाओं से जुड़े होंगे। इस दौरान पुलिस प्रशासन के साथ जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है।
दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पूरी तरह सील रहेगा। सिर्फ ई-पास धारकों को ही आवाजाही की अनुमति होगी। बिना वजह घरों से निकले की अनुमति नहीं होगा। इसका उल्लंघन करने पर विधि सम्मत कार्रवाई होगी। सार्वजनिक स्थलों पर हर किसी के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा। उल्लंघन पर 500 रुपये तक जुर्माना भरना पड़ सकता है।
बिना की वजह से बाहर निकले लोगों की गाड़ियां तक जब्त हो सकती हैं। पुलिस द्वारा मांगे जाने पर जुरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को पास दिखाना अनिवार्य होगा। साप्ताहिक बाजार नहीं खुलेंगे। मिठाई व अन्य चीजों की दुकानों के खोलने पर प्रतिबंध रहेगा।
Discover more from tennews.in: National News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.