जीएनआईओटी मैनेजमेंट कॉलेज में स्टॉक मार्किट पर गोष्ठी व प्रतियोगिता
आईसीआईसीआई डायरेक्ट सेन्टर फॉर फाइनेंसियल लर्निंग ने ग्रेटर नॉएडा स्थित GNIOT मैनेजमेंट कॉलेज में स्टॉक मार्किट के विषय पर एकसेमिनार और मैनेजमेंट स्टूडेंट्स के अंतर्गत एक प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमे लगभग 60 विद्यार्थियो ने हिस्सा लिया। मौके पर GNIOT मैनेजमेंट कॉलेज के डायरेक्टरश्री युवराज भटनागर तथा आईसीआईसीआई डायरेक्ट के श्री विवेक अगरवाल – सीनियर रिजनल मैनेजर मौजूद थे।
श्री भटनागर ने कहा कि विशेष रूप से कॉमर्स और मैनेजमेंट स्टूडेंट्स को स्टॉक मार्किट कि गतिविधिया, कार्य व्यवस्था और व्यापर जगत पर उनसे होने वाले प्रभाव के बारे मेंजानना ज़रूरी है। आईसीआईसीआई डायरेक्ट का यह प्रयास सराहनीय है कि वो देश भर में इन विषयो को समझाने कि कोशिश कर रहे हैं। देश में ज्यादातर लोग स्टॉक मार्किटको अच्छे से नहीं जानते हैं और निवेश करने से घबराते हैं। यह एक सार्थक प्रयास है।
इस सेमिनार में बताया गया कि स्टॉक मार्किट वास्तविकता में कैसे काम करता है। कंप्यूटर और इंटरनेट के जरिये दिखाया गया कि किस तरह से इंटरनेट पर किसी भी कंपनीके शेयर्स कि खरीद बिक्री कि जा सकती है। विद्यार्थियो को समझाने के लिए एक काल्पनिक माहौल में बिना किसी पैसे के लेन – देन किय शेयर्स कि खरीद बिक्री कर अभ्यास भीकराया गया।
जीएनआईओटी संस्थान के विद्यार्थी वरुण ने कहा कि सिर्फ किताबो को पढ़ कर इतनी बाते समझ में नहीं आती जितनी इस माहौल में अभ्यास कर के समझ में आती है। दिनभर चढ़ते उतरते बजार भाव में तुरंत सोचना और जल्दी फैसला लेना बेहत जरुरी है। साथ ही लम्बे निवेश के पहले कंपनी कि कार्य व्यवस्था तथा वैश्विक व्यापर में उसकीस्थिरता को समझना भी जरुरी हो जाता है।
श्री विवेक अगरवाल ने जीएनआईओटी के सहयोग की सराहना कि व कहा कि आईसीआईसीआई डायरेक्ट देश भर में विभिन्न कॉलेज में यह प्रतियोगिता करा रहा है। चयनितछात्रो को एक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिठाया जायेगा व पुरष्कृत किया जायेगा।

Comments are closed.