नोएडा सेक्टर 21 में स्थित नोएडा स्टेडियम में राम मित्र मंडल द्धारा राम लीला मंचन का आयोजन किया गया
NOIDA ROHIT SHARMA
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नॉएडा सेक्टर-21 के स्टेडियम में श्री राम मित्र मंडल नॉएडा द्वारा गणेश पूजन के साथ राम लीला मंचन का शुभारम्भ किया गया।शहर के प्रतिष्ठित और गणमान्य विभूतियाँ की गरिमामयी उपस्थिति के बीच रामलीला मंचन का शुभारम्भ किया गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए श्री राम मित्र मंडल द्वारा पहले की अपेक्षा सीसीटी कैमरों व् सिक्योरटी गार्डों की संख्या में बढ़ोतरी की गई हैं। साथ ही नॉएडा पुलिस द्वारा भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया हैं। श्री राम मित्र मंडल के कार्यकर्ताओं की माने तो पहले दिन नारद मोह लीला मंचन के साथ राम लीला का शुभारंभ किया गया हैं इस बार राम लीला का मंचन 1 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक चलेगा। 11 अक्टूबर को रावण रूपी बुराई का अंत रावण मेघनाथ और कुम्भकरण के पुतले का दहन कर राम लीला मंचन का समापन होगा।
[youtube https://www.youtube.com/watch?v=EANcqm0v1EY&w=560&h=315]