People Rely On Lemon and Fruit Drinks To Tackle Heat Waves
JITENDER PAL – TEN NEWS
ग्रेटर नोएडा मे इन दिनों सूरज का सीतम काफी गर्म हो रहा है और आग बरसाती किरणों के तीखे प्रहार से गर्मी का सामना करना लोगो का काफी मुश्किल हो गया है । आपको बता दे की इस हफ्ते अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेलियस के बीच हो सकता है और मौसम विभाग के अनुसार अभी और भी नोएडा एनसीआर मे गर्मी बढ़ने की उम्मीद है और गर्म हवा भी चल सकती है अभी से ही गर्मी ने लोगो को बेहाल कर दिया है और आगे ना जाने क्या होगा , गर्मी से बचने के लिये लोगो ने शिकंजी, बेल का शरबत और व लस्सी को एक मात्र सहारा बना लिया है। लेकिन तेज गर्मी से थोड़ी थोड़ी देर मे गला सुख जाता है फिर पानी गले को तर करते है और साथ मे छतरी का भी प्रयोग करते है गर्मी का आगाज होते ही बाजार में पंखे, कूलर समेत एसी की मांग बढ़ गई है। गर्मी से राहत अदेने वाले उपकरणों की कीमतों में दुकानदार 15 से 20 फीसद इजाफा बता रहे हैं। ग्रेटर नोएडा के शहर समेत देहात के बाजारों में भी गर्मी से राहत देने वाले उपकरणों की मांग बढ़ी है। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। सबसे ज्यादा ब्रांडेड कंपनियों के कूलर, एसी लोगों की पसंद बने हुए हैं। गर्मी के चलते एसी व फ्रिज की मांग बढ़ रही है। लोग इनवर्टर संचालित उपकरणों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इन दिनों रिकार्ड तोड़ने वाली गर्मी ने लोगों की ¨चता बढ़ा दी है। मार्च के अंतिम सप्ताह ने लोगों को मई-जून जैसी रिकार्ड तोड़ गर्मी का अहसास करा दिया। वहीं दूसरी तरफ विशेषज्ञ पिछले सारे गर्मी के रिकार्ड टूटने का अअनुमान लगा रहे हैं। हालात यह हो गया है कि धूप की तल्खी लोगों को अभी से झुलसाने लगी है। दोपहर के समय शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है।
