ग्रैड्स इंटरनैशनल स्कूल मे इंटर स्कूल प्री प्राइमरी खेल “गेमबोल” का हुआ आयोजन

ABHISHEK SHARMA / Photo & Video By Baidyanath Halder

Greater Noida (27/09/19) : ग्रेटर नोएडा के  सेक्टर-ईटा 2 स्थित ग्रैड्स इंटरनैशनल स्कूल में आज इंटर स्कूल प्री-प्राइमरी  खेल वार्षिकोत्सव ” गेमबोल” का आयोजन किया गया। खेल वार्षिकोत्सव में शहर के अलग-अलग स्कूलों के लगभग 500 बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में अनीता शर्मा, स्माइलिंग इंटेलिजेंस ग्लोबल स्कूल व परीचौक डॉट कॉम के संस्थापक गजानन माली उपस्थित रहे।



प्री-प्राइमरी वर्ग के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में 2 से 5 वर्ष के बच्चों को अलग-अलग श्रेणी में रखा गया। खेल प्रतियोगिता में बैलेंसिंग बॉल, मूविंग हुपला, क्विडिच रेस, सुपर निंजा, दौड़ व कई अन्य खेलों का आयोजन किया गया। इस दौरान कॉर्नरस्टोन के विशेष प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व पदक देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर ग्रैड्स इंटरनैशनल स्कूल की प्रधानाचार्या अदिति बासु रॉय ने कहा कि खेल से हमारी दिनचर्या का ढांचा बेहतर होता है। हर व्यक्ति के जीवन में खेल का एक अलग महत्व होता है, और खेलों को उन्होंने सभी रोगों के लिए रामबाण औषधि बताया।
इस मौके पर स्कूल की डायरेक्टर डॉक्टर रोया सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को खेल-प्रतिभा निखारने के लिए प्रोत्साहित किया। ग्रैड्स स्कूल को विजेता घोषित किया गया परन्तु, “अतिथि देवो भव:” की परम्परा को एवं खेल भावना को कायम रखते हुए, विजेता के पदक अन्य स्कूलों को दिया गया। सबसे अधिक पदक जितने पर स्माइलिंग इंटेलिजेंस स्कूल को ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

//tennews.in/photo-highlights-of-pre-primary-annual-sports-event-gambol-organized-by-grads-international-school/

Leave A Reply

Your email address will not be published.