नोएडा : गांधी जयंती पर सपा नेताओं ने सरकार के खिलाफ रखा दो घंटे का मौन
ABHISHEK SHARMA
नोएडा : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखलेश यादव के निर्देश पर आज गांधी जयंती के अवसर पर ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष रेशपाल अवाना के नेतृत्व में समाजवादी नेताओ तथा कार्यकर्ताओं ने नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय पर दो घंटे का मौन उपवास रखा।
इस मौक़े पर ग्रामीण अध्यक्ष रेशपाल अवाना ने कहा कि प्रदेश में जिस तरीक़े से अपराध दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है, आम इंसान डर के साये में जी रहा हैं। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। बदले की भावना से फ़र्ज़ी मुक़द्दमे लगा कर जनता को परेशान किया जा रहा हैं।
वही सपा नेता सुनील चौधरी ने कहा कि नोएडा जैसे हाईटेक शहर में भी प्रतिदिन लूट, हत्या, छिनैति हो रही हैं। सत्ता संरक्षित अपरादी निर्दोषो की हत्या कर रहे हैं। जहाँ एक और हाथरस की बेटी की राख भी ठंडी नही हुई थी।
वही दूसरी और बलरामपुर की बेटी का बलात्कार कर के मार डाल गया हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार नफ़रत और समाज को बांटने का काम कर रही हैं।
