ग्रेटर नोएडा में सोशल मीडिया पर जाति को लेकर छिडी बहस, 3 लोग गिरफ्तार

Ten News Network

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में जाति विशेष को संबोधित कर तीन युवकों ने गालीगलौज की और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। शिकायत मिलने पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों पर आईटी एक्ट की धारा में केस दर्ज किया गया है। तीनों को अदालत में पेश किया गया। पुलिस के मुुताबिक, सोशल मीडिया पर अलग-अलग जाति के युवकों में किसी पोस्ट को लेकर बहस हुई थी। इसके बाद तीन युवकों ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था।

वीडियो में वह अपना नाम पता व मोबाइल नंबर बता रहे हैं। पुलिस ने वीडियो की जांच पड़ताल की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान गुर्जरपुर गांव के आकाश, बंटी व सूरजपुर कस्बे के करन के रूप में हुई है।

खास बात यह है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। संबंधित जाति से जुड़े लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और पुलिस गिरफ्तारी की जानकारी दे रही है। आरोपी पक्ष का कहना है कि दूसरे पक्ष ने भी सोशल मीडिया पर अभद्रता की थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.