नई दिल्ली :– दिल्ली बीजेपी ने आज प्रदूषण के मुद्दे पर दिल्ली के मुखयमंत्री अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा मांगा , इससे पहले आप पार्टी ने पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का इस्तीफा माँगा था।
आपको बता दे की दिल्ली को मोस्ट पॉल्यूटेड सिटी की श्रेणी में रखा गया, जिसके बाद से बीजेपी और आम आदमी पार्टी में बयानबाजी का दौर शुरू हुआ। आज दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह विधूड़ी ने अपने साथी विधायकों के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और दिल्ली के मुख्यमंत्री को घेरते हुए कहा की दिल्ली के मुखयमंत्री खुद पहले यह बताए की दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए क्या किया गया है।
उन्होंने कहा की सरकार ने कितनी टूटी फूटी सड़को की मरम्मत की है क्योंकि हवा में सबसे ज्यादा प्रदूषण टूटी सड़को की वजह से ही होता है, इसके अलावा कितने पेड़ पिछले सालो में केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में लगवाए है और कितनी हवा साफ करने की मशीने और दूसरे उपाए किये है ?
आज रामबीर सिंह विधूड़ी ने कहा की सरकार के पास कोई जवाब नहीं है दिल्ली की हालत ख़राब है साँस लेने में लोगो को परेशानी हो रही है और इसके बाद भी सरकार सिर्फ केंद्र सरकार को दोषी ठहरा रही है।
साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं चलेगा इसका जवाब दिल्ली सरकार को देना होगा क्योंकि अगर बात केंद्र सरकार की जाए तो केंद्र ने कई एक्सप्रेसवे बनाये है जिसके चलते बड़े वाहन दिल्ली में एंट्री नहीं करते है , जिससे प्रदूषण कम हुआ है।