पति शराब पीकर आया तो पत्नी ने सर पटक पटक कर मार डाला, हत्यारी पत्नी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर
Ten News Network
नोएडा :- गौतमबुद्ध नगर के थाना फेस – 2 क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है , यहां पर एक पत्नी ने अपने पति के सर को जमीन में तब तक पटका जब तक उसका दम नहीं निकल गया और उसकी मौत नही हो गई। पुलिस ने हत्यारी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला नोएडा के सेक्टर 82 भंगेल कहां है यहां पर गंगा बहादुर श्रेष्ठ और कमला श्रेष्ठ, गौतम घोष के थाना फेस 2 भंगेल स्तिथ शरणम् होम्स अपार्टमेन्ट में किराये पर रहते थे। दोनों पति और पत्नी नेपाल के रहने वाले थे। और काफी समय से नोएडा में रह रहे थे।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, गंगा बहादुर शराब पीने का आदी था और वह हर दिन शराब पीकर अपनी पत्नी कमला श्रेष्ठ के साथ लड़ाई करता था। तथा घटना से पहले भी गंगा बहादुर शराब पीकर घर आया था, इसी दौरान गंगा बहादुर और कमला के बीच झगड़ा हुआ।
जिसमें कमला ने अपने पति गंगा बहादुर को धक्का देकर जमीन पर गिर दिया गया और जमीन पर उसका सर पटक दिया, जिससे उसके पति की मृत्यु हो गई।