नोएडा : 32 हज़ार टन प्याज सड़ने व बढ़ते दाम को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ आप पार्टी का प्रदर्शन   

ROHIT SHARMA

Galgotias Ad

इस समय देश में प्याज के बढ़ते दामों पर सियासत समाप्त नहीं हो रही है। ताजा मुद्दे पर आज नोएडा के सिटी मजिस्ट्रेट कार्यलय पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की |

आम आदमी पार्टी के जिलाअध्यक्ष भूपेंद्र जादौन ने बोला कि 32 हजार टन प्याज सड़ गए लेकिन केन्द्र सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने बोला कि केन्द्र की लापरवाही की वजह से प्याज सड़ गए , लेकिन उन्हें कम कीमतों पर नहीं बेचा गया।

आपको बता दे की इससे पहले संजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान को लेटर लिखकर 32 हजार टन प्याज सड़ने से संबंधित प्रमाण मांगा था। संजय सिंह ने पासवान को लिखे लेटर में पूछा है कि क्या 32 हजार टन प्याज एक ही दिन में सड़ गया? अगर प्याज सड़ने की जानकारी मिली तो समय रहते उसे सस्ते दामों पर जनता व प्रदेश सरकारों को क्यों नहीं उपलब्ध कराया गया? क्या 32 हजार टन प्याज सड़ने का कोई प्रमाण आपके पास है? यदि है तो उसकी वीडियो व भंडारण संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

साथ ही प्रदर्शनकारियों ने कहा की देश की जनता इस बात से दंग है कि 32 हजार टन प्याज सड़ गया व सरकार सोती रही। ऐसा भी संदेह है कि प्याज कागजों में सड़ाया गया है , इसमें बड़ा घोटाला किया गया है। क्या सरकार ने इस विषय में कोई जाँच प्रारम्भ कराई? जिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण प्याज सड़ा है उन पर अब तक क्या कार्रवाई की गई?

उन्होंने केंद्र सरकार से पूछा है कि जब आपको यह पता था प्याज का उत्पादन इस साल घटा है तो समय रहते सस्ते दामों पर विदेश से प्याज आयात क्यों नही किया गया? आयात-निर्यात से संबंधित सभी लेटर उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही आम आदमी पार्टी ने माँग की है की इस घोटाले की सीबीआई जाँच होनी चाहिए |

Leave A Reply

Your email address will not be published.