यूपी में बीजेपी का ‘आत्मनिर्भर’ अभियान आज से शुरु, लोगों से करेंगे वर्चुअल संवाद

Abhishek Sharma

Galgotias Ad

केंद्र तथा उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी आज यानी शुक्रवार से प्रदेश में आत्मनिर्भर भारत अभियान शुरू कर रही है। नौ दिन के इस अभियान में केंद्र की नरेंद्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास होगा। इसको भाजपा की सभी वर्गा की सक्रिय सहभागिता बढ़ाने का अभियान माना जा रहा है।

आत्मनिर्भर भारत अभियान 20 जून तक चलेगा। इस अभियान में विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध व विशिष्ट जनों से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का विभिन्न विषयों पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सीधा संवाद होगा।

अभियान के समन्वयक जेपीएस राठौर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वैश्विक महामारी संकट काल में 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकैज से भारत को आत्मनिर्भर बनाने का जो खाका खींचा है। उस पर फोकस करते हुए पार्टी के नेता देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाले वर्गो के प्रमुख जनों से वर्चुअल संवाद होगा।

कृषि मंंत्री सूर्यप्रताप शाही 12 जून को प्रगतिशील किसानों से रूबरू होंगे। भाजपा सांसद तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों से वर्चुअल संवाद करेंगे। 13 जून को राज्य के डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों से वर्चुअल संवाद करेंगे तो राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव प्रबुद्ध वर्ग के साथ जनसंवाद करेंगे।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल एनजीओ से जुड़े लोगों से जनसंवाद करेंगे। 14 जून को भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहयोग सेवा से जुड़े लोगों से जनसंवाद करेंगे। स्वतंत्र देव सिंह सहयोग सेवा से जुड़े व्यक्तियों के साथ जनसंवाद करते हुए अभियान को गति देंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.