आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बृजेश गोयल ने किया घोषणा पत्र जारी, कहा जीतते ही हर मुद्दे पर होगा कार्य
Rohit Sharma / Rahul Kumar Jha
दिल्ली में 12 मई को लोकसभा के चुनाव होने वाले है । हर उम्मीदवार अपना घोषणा पत्र जारी कर चुका है , वही आज नई दिल्ली लोकसभा सीट पर लड़ रहे आप पार्टी के उम्मीदवार बृजेश गोयल ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है । जिसमे उन्होंने अपने घोषणा पत्र में 23 मुद्दे रखे है , जिसको पूरा करने के लिए ताल ठोक रहे है ।
आपको बता दे कि आम आदमी पार्टी ने यहां से बृजेश गोयल को मैदान में उतारा है। व्यापारियों की बात उठाते हुए राजनीति करते हैं। पूर्ण राज्य का मुद्दा और अरविंद केजरीवाल के चेहरे पर वह वोट मांग रहे हैं। इसके साथ पानी किल्लत, मूलभूत सुविधाओं की कमी आदि का मुद्दा भी उठा रहे हैं।
वही उन्होंने कहा कि नई दिल्ली इलाके में बीजेपी के उम्मीदवार ने कुछ काम नही किया है , आज भी नई दिल्ली के ट्रेडर्स और व्यापारी वर्ग के लोग सीलिंग , कन्वर्जन चार्ज और पार्किंग आदि समस्याओं से परेशान है , जिसको धरातल पर देखा गया है । बीजेपी ने हमेशा दिल्ली की जनता को बहुत धोखा दिया है , उन्होंने अपने घोषणा पत्र जो लिखा था , आज तक पूरा नही किया है ।
साथ ही उनका कहना है कि आज नई दिल्ली के अंदर महिला सुरक्षित नही है , पानी भी नही है । बीजेपी उम्मीदवार कहते है कि उन्होंने अपने संसदीय इलाके में कार्य किए है , लेकिन ऐसा कुछ भी नही हुआ है । बीजेपी सरकार सिर्फ झूठ बोलकर जनता को गुमराह करती है । उन्होंने कहा कि अगर जनता मुझे चुनती है तो पाँच साल के जो घोषणा पत्र में लिखा है उसको पूरा करके दिखा देंगे ।
दरअसल नई दिल्ली लोकसभा सीट सभी पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है , क्योंकि हर पार्टी के प्रमुख कार्यलय इस इलाके में आते है , इसलिए हर पार्टी मजबूती के साथ लड़ रही है । खासबात यह है इस इलाके में हर पार्टी के वरिष्ठ नेता रोड शो कर चुके है । अब देखने वाली बात होगी इस सीट पर कौनसी पार्टी अपना परचम लहराए गई , यह 23 मई को पता चल पाएगा ।