नोएडा : आपदा में अवसर ढूंढने वालों पर होगी कार्यवाही , एम्बुलेंस चालक ने मांगे ज्यादा पैसे, तो डायल करें यह नंबर

Ten News Network

नोएडा : आपदा में अवसर ढूंढने वालो पर गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट द्वारा लगातार एक्शन जारी है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा के अंदर कोरोना के कारण काफी लोगों की मृत्यु हो रही है, ऐसे में शवों को अंतिम निवास तक पहुंचाने के लिए कुछ एंबुलेंस चालक 10 से 15000 रुपए तक मृतक के परिजनों से ले रहे हैं।

 

जिसके चलते आपदा में अवसर ढूंढने वाले मुनाफा खोरो पर नकेल कसने के लिए गौतमबुद्ध नगर कमिश्नर आलोक सिंह ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। ऐसे में अगर कोई एंबुलेंस चालक किसी मृतक के परिजन से ज्यादा पैसे मांगता है तो हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके सूचना दे सकते हैं।

 

गौतमबुद्ध नगर पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक कोरोना मरीजों की मौत के बाद शवों को ले जाने वाले एंबुलेंस चालकों द्वारा निर्धारित धनराशि से अधिक धन की मांग की जा रही है, जो अनुचित है। गौतमबुद्ध नगर में यदि किसी कोविड मरीज के परिजनों को इस प्रकार की परेशानी है तो वह ट्रैफिक पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9971-009001 पर तत्काल अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।

 

जानकारी के मुताबिक कोविड अस्पताल के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण अस्पतालों पर यातायात पुलिस नियुक्त की गई है। जो कोविड मरीजों के लिए एंबुलेंस आदि की व्यवस्था के लिए आवश्यक मदद और कार्रवाई कर रही है। अगर कोई भी एंबुलेंस चालक आपसे अधिक राशि मांगता है तो आप पुलिस को सूचित कर सकते है। पुलिस द्वारा इस कदम से आपदा में अवसर ढूंढने वालो पर कार्यवाही हो सकेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.