नोएडा: नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन , केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
ROHIT SHARMA
सिटिजनशिप अमेंडमेंट बिल यानि नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे.और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की | आपको बता दे की सभी कार्यकर्ताओं ने हाथों में इस संघी विधान के खिलाफ विभिन्न तरह के स्लोगन लिखी विरोध की पेपर तख्तियां हाथों में ले रखी थी।
कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता पवन शर्मा ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल भारत के मूल संविधान के साथ खिलवाड़ है। यह संशोधन बिल हमारे देश की बुनियाद को हिला देगा तथा मूल संविधान को खत्म करने का काम करेगा।
वहीं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कृपाराम शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के बंटवारे के एजेंडे पर काम करती है | नागरिकता संशोधन बिल देश को धर्म और जाति के आधार पर बांटने का काम कर रहा है |
वही दूसरी तरफ कार्यकर्ताओं ने अट्टा चौराहे पर इस संघी विधान बिल की प्रतियों को जलाकर अपना विरोध प्रकट किया। प्रदर्शन में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन, पूर्व महानगर अध्यक्ष कृपाराम शर्मा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम नगर समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे |
