कांग्रेस ने मनाया 130 वां स्थापना दिवस

Galgotias Ad

आज कांग्रेस ने नई दिल्ली मुख्यालय  पर अपना 130 वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर वरिष्ठ नेताओं के साथ कई कार्यकर्ता मौजूद थे। और इस अवसर पर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने झण्डा फहराया। और यह विचार किया, कि पार्टी की हालत में कैसे सुधारा जाए। वर्तमान समय की दशा को देखते हुए कांग्रेस के सामने कई बड़ी चुनौतिया है। इस दिवस पर पार्टी को आगे बढ़ाने पर मंथन किया गया।

कुछ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने यह मांग भी उठाई, कि जल्द से जल्द राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया जाए। ताकि पार्टी के मुख्य निर्णय सही ढंग से व सही रूप से ले सके। हाल ही में झारखण्ड में चुनावी परिणाम से कांग्रेस को एक और बहुत बड़ा झटका लगा है इन्ही परिणामों से सबक लेते हुए, पार्टी को विफलताओं का ठोस कारण जांचना होगा। कि किन कारणों से उन्हें मुंह की खानी पड़ रही है। और आने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी को ऐसी रणनीति अपनानी पड़ेगी, जिससे दिल्ली में अपना अस्तित्व को दोबारा पा सके। पार्टी को अब एक मजबूत आधार की जरूरत हैं। कर्नाटक, असम, मिजोरम, केरल, उत्तराखण्ड, हिमाचल जैसे कुछ राज्यों में सरकार सिमट के रह गई है। क्योंकि आने वाले समय में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं।

ऋचा राजपूत, दिल्ली

 

Comments are closed.