डी.एन.डी. टोल प्लाजा फ्री होने पर क्राइम फ्री इण्डिया फोर्स के कार्यकर्ता ख़ुशी मानते
GREATER NOIDA REPORTER LOKESH GOSWAMI कल क्राइम फ्री इण्डिया फ़ोर्स सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर तब दौड़ी जब हाई कोर्ट की सुनवाई में डी.एन.डी. टोल बहाल करने का फैसला उन्मुक्त हुआ| संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहलवान अमित भाटी ने कहा की लम्बे अरसे से संगठन 20 से अधिक जन जागरूक आन्दोलन डी.एन.डी को टोल मुक्त करने की लड़ाई में अनेक पदयात्राओं, मशाल यात्राओं, गौतम बुध नगर अथॉरिटी पर अनशन, घेराव, डीएनडी पर टोल मुक्त आन्दोलन और समस्त गौतम बुध क्षेत्र में ही नहीं दिल्ली और समस्त एनसीआर तथा जनपद के ग्रामों में अनेक रूपों में यहाँ तक के निरंतर 40-40 दिन रथ यात्राओं के ज़रीये आम जनता को इस डीएनडी टोल कंपनी के जनता पर नाजायज़ टोल लूट भ्रष्टाचार से न केवल अवगत कराया बल्कि समस्त जनता को टोल मुक्त अभियान का एक तरह से कार्यकर्ता बना कर इस डीएनडी टोल मुक्त के संघर्ष की लड़ाई पर विजय पायी है| संस्था अध्यक्ष ने कल दिनांक 26-10-16 को नॉएडा सेक्टर 19 स्थित कार्यालय में आज आपातकालीन बैठक बुला कर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को डी.एन.डी टोल मुक्त की जीत की ख़ुशी में मिठाई खिलाकर मुह मीठा किया साथ ही समस्त इलेक्ट्रॉनिक तथा प्रिंट मिडिया का अभिवादन किया और कहा की मीडिया के साथ और जागरूकता तथा प्रोत्साहन के बिना यह लड़ाई मुकाम नहीं पा सकती थी और आज उन्होंने ऐलान किया की आने वाली 6 नवम्बर को नॉएडा सेक 18 से आश्रम मोड़ तक डी.एन.डी. टोल मुक्त जागरूकता मैराथन सुबह 6 बजे रखी जायेगी जिसमे गौतम बुध नगर और दिल्ली की जनता भाग लेगी तथा यह क्राइम फ्री इण्डिया फ़ोर्स के बैनर में होगी जिसको संचालित करने की ज़िम्मेदारी संस्था के प्रदेशउपाध्यक्ष श्री. लवलिट पीर पर रहेगी| अंत में संस्था के राष्ट्रिय अध्यक्ष पहलवान अमित भाटी ने क्षेत्र के समस्त सामाजिक संगठनो का आभार प्रकट करते हुए कहा डीएनडी टोल मुक्त मिशन को सभी संगठनो ने एकजुटता से निभाया और उसी के ही फल स्वरुप हम वर्षों से चली आ रही सीधी तौर पर इस जनता से नाजायज़ व ज़बरन इस टोल लूट के भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग में हाई कोर्ट से तो जनता के हित में टोल बहाली का विराम पा चुके हैं और अब हम सभी को मिलकर इस फतह को अटल करने के प्रति संघरशील रहना है ताकि डीएनडी मार्ग सदा के लिए पूर्ण तरह से टोल मुक्त रहे जो सालों से जनता की जेब पर सफ़र भारी पड़ रहा था, अंततः यात्रियों के लिए आवागमन सदेव प्रसंतापूर्वक रहे|
