ग्रेटर नोएडा के पतवाडी गांव में सिलेंडर लीक होने से लगी आग, 6 लोग झुलसे

Rohit Sharma

Galgotias Ad

गौतमबुद्धनगर के थाना बिसरख क्षेत्र स्थित पतवाडी गांव में आज सुबह एक घर में रसोई गैस के सिलेंडर लीक होने से लगी आग में छह लोग झुलस गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने यह जानकारी दी। थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मुनीष चौहान ने बताया कि पतवारी गांव में रहने वाले लक्ष्मण के घर में बृहस्पतिवार सुबह एलपीजी सिलेंडर से गैस का रिसाव होने के बाद आग लग गई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में लक्ष्मण की पत्नी रूबी के अलावा चांदनी, मुस्कान, लव, जिंगल, गुड्डू आदि झुलस गए। उन्होंने बताया कि सभी को उपचार के लिए बिसरख स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है।

थाना प्रभारी ने बताया कि यह हादसा घर में रखे गैस सिलेंडर से गैस लीक होने के चलते हुआ घर में मौजूद लोगों को इस बात की भनक नहीं लगी कि गैस लीक हो रही है। जैसे ही उन्होंने खाना बनाने के लिए गैस जलाई तो, अचानक से आग लग गई। हालांकि, इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.