बीजेपी नेता आदेश गुप्ता का बयान , केजरीवाल निक्कमों, बहरों और झूठों की है सरकार

Ten News Network

Galgotias Ad

नई दिल्ली :– भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने केजरीवाल सरकार को निकम्मों, बहरों और झूठों की सरकार बताते हुए कहा कि नगर निगम जन कल्याण का कार्य सही तरीके से न कर सके इसके लिए मुख्यमंत्री एवं उनके सहयोगी निगमों के 13 हज़ार करोड़ रूपयों का बकाया फंड जारी नहीं कर रहे हैं।

विधानसभा के बाहर निगमों के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा अपना आंदोलन तब तक जारी रखेगी , जब तक केजरीवाल की सरकार निगमों का बकाया फंड जारी नहीं कर देती।

दिल्ली के सभी निगम के पदाधिकारियों और पार्षद, विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पर एकत्र हुए और वहां से मार्च करते हुए विधानसभा तक पहुंचे। पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को सिविल लाइन्स पुलिस स्टेशन के पास ही रोक लिया , जहां प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता के सबसे पहले जनप्रतिनिधि (निगम पार्षद) अपना वेतन या भत्ता के लिए नहीं, बल्कि जनकल्याण के कार्यों का फंड रोके जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि निगम को मिलने वाला फंड स्कूल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सड़कों और पार्कों जैसे कार्यों के लिए होता है। इस फंड के रुकने से ये कार्य प्रभावित हो रहे हैं और केजरीवाल सरकार निगम का फंड रोकने का कार्य सिर्फ राजनीतिक द्वेष के तहत कर रही है।

आदेश गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार के खिलाफ पुरस्कार पाने वाले आज स्वयं भ्रष्टाचार में पूरी तरह से लिप्त है। दिल्ली की जनता केजरीवाल की सच्चाई जान और देख चुकी है कि केजरीवाल सरकार की पहचान केवल झूठ, घोटालों और भ्रष्टाचार में लिप्त है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में तानाशाही कभी नहीं चलती और जनता ही सर्वोच्च होती है। सत्ता के मद में चूर आम आदमी पार्टी के विधायक जनता को मुंह नहीं दिखा पा रहे हैं, इसलिए भाजपा उनके काले कारनामों को तबतक उजागर करती रहेगी, जब तक केजरीवाल सरकार जन कल्याण के लिए खर्च होने वाले फंड को जारी नहीं कर देती।

आदेश गुप्ता ने कहा कि यह किसी की निजी लड़ाई नहीं है। अगर राजनीतिक कारणों से केजरीवाल सरकार निगमों को परेशान करेगी तो भाजपा भी जनहित की लड़ाई परिणाम आने तक लड़ेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.