डीएनडी टोल मुक्त होने पर नबाब सिंह नागर ने सामाजिक संगठनों का किया आभार प्रकट
GREATER NOIDA REPORTER LOKESH GOSWAMI दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट (डीएनडी) फ्लाईवे अब टोल फ्री हो गया है। जनहित मोर्चा के संरक्षक नवाब सिंह नागर व पूरी टीम ने इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होने लंबी लडाई का जनता के पक्ष में आए फैसले को बड़ी कामयाबी बताया है। सभी सामाजिक संगठनों व जनता को नवाब सिंह नागर ने धन्यवाद किया। इसी के साथ उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि इस फैसले के बाद अब दोषियों के खिलाफ कैग की जांच के बाद कार्यवाही की मांग की है। मीडिया प्रभारी अमित त्यागी ने बताया की बुधवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने डीएनडी को टोल फ्री करने का फैसला सुनाया है। लगभग 80 सुनवाई के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 26 अक्टूबर को अपना अंतिम निर्णय दिया है। लंबे समय से दिल्ली और नोएडा के सामाजिक संगठन जिसमें जनहित मोर्चा ने आम जनता के साथ इसे टोल फ्री करने की मांग कर रहे थे।
