लोगो को सम्मोहित कर ठगने वाले ढोंगी बाबा को नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Abhishek Sharma / Rahul Kumar Jha

लोगों को अपने सम्मोहन जाल में फंसाकर उनसे जेवरात एवं नकदी ठगने वाले एक ढोंगी बाबा को नोएडा के थाना सेक्टर-20 की पुलिस ने को गिरफ्तार किया है। पेशे से एकाउंटेंट की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया है। जब वह नये शिकार की तलाश में भटक रहा था। पुलिस ने ढोंगी बाबा पास से एकाउंटेंट से चोरी किए गए 5,000 रुपये एवं सोने की अंगूठी भी बरामद कर ली है।


पुलिस की गिरफ्त में खड़े आरोपी ढोंगी बाबा से पुलिस वाले भी आँख मिलने से कतराते है। उसकी वजह है की वह लोगों को अपने सम्मोहन मोहपाश में फांसकर उनके सामान लेकर गायब हो जाता है। ढोंगी बाबा की पहचान सन्नी नाथ के रूप में हुई है।

पेशे से एकाउंटेंट अभिषेक रावत ने सेक्टर-20 थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि 9 सितंबर को वह सेक्टर 9 में एक स्कूटर की दुकान पर अपनी स्कूटी की मरम्मत कराने गए थे, जहां जहां उन्हे एक ढोंगी बाबा पहुंचा। उसने खुद को पहुंचा हुआ संत बताया तथा युवक से चाय पिलाने को कहा।

जब अकाउंटेंट उसे चाय पिलाने के लिए ले गया तो बाबा ने मंत्र जाप करते हुए एकाउंटेंट पर भभूत डालकर उसे वशीभूत कर लिया तथा उसके हाथ से अंगूठी एवं जेब से 5,000 रुपये निकाल लिए।

जब एकाउंटेंट अभिषेक होश मे आया तो उसे अपने साथ हुई घटना का पता चला। अभिषेक रावत की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने उसके पास से एक अकाउंटेंट से चोरी किए गए 5,000 रुपये एवं सोने की अंगूठी भी बरामद कर ली है।

सीओ 1 श्वेताभ पांडे ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह लोगों को अपने मोहपाश में फांसकर लोगो के साथ ठगी करता है। आरोपी ढोंगी बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.