किसानों के लिए बडी खबर, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इन 8 गांवों के 6 फीसदी भूखंड किए आवंटित
Ten News Network
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने आठ गांव के किसानों को छह फीसद आबादी भूखंड का आवंटन कर दिया है। किसानों को जल्द भूखंड आवंटन के लिए पत्र जारी कर दिए जाएंगे। प्राधिकरण 4337 किसानों को पहले की आबादी भूखंड आवंटित कर रजिस्ट्री के लिए चेक लिस्ट जारी कर चुका है। प्राधिकरण का दावा है कि 31 दिसंबर तक आबादी के लंबित प्रकरणों का निस्तारण कर दिया जाएगा।
औद्योगिक विकास के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अधिसूचित गांवों के किसानों की जमीन सहमति के आधार पर क्रय करता है या फिर भूमि का अधिग्रहण किया जाता है। इसके एवज में किसानों को छह फीसद आबादी भूखंड का आवंटन होता है।
लंबे समय में आबादी भूखंडों को आवंटन न होने से किसानों में आक्रोश बढ़ रहा था, वहीं लंबित प्रकरणों की संख्या भी लगातार बढ़ रही थी। किसान प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों के बाद बैठक का आबादी प्रकरणों के जल्द से जल्द निस्तारित करने की मांग करते आ रहे थे।
इसके बाद प्राधिकरण ने प्रकरणों के निस्तारण में तेजी बरती है। जिन आठ गांवों के किसानों को आबादी भूखंड आवंटित हुए हैं, इनमें कासना, सिरसा, रिठौरी, पतवाड़ी, हैबतपुर, खानपुर, खैरपुर गुर्जर शामिल हैं। प्राधिकरण में 124 गांव अधिसूचित है। इसमें सत्तर गांवों के किसानों की जमीन प्राधिकरण ले चुका है। पांच अन्य गांवों के आबादी भूखंड का आवंटन भी जल्द हो जाएंगे।
