राष्ट्रीय राजमार्गों पर लागू हुई फास्टैग व्यवस्था, यमुना एक्सप्रेस वे पर लगेगा एक माह का वक्त

Abhishek Sharma

Galgotias Ad

Noida (17/07/2019) : देशभर में राष्ट्रीय राजमार्गों पर रविवार से फास्टैग व्यवस्था लागू हो गई। लेकिन ग्रेटर नोएडा से आगरा तक बने यमुना एक्सप्रेस वे पर यह व्यवस्था एक महीने बाद शुरू हो सकेगी। एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर फास्टैग को रीड करने वाले उपकरण नहीं लग पाने की वजह से फिलहाल पुरानी व्यवस्था ही लागू रहेगी।

पहले केंद्र सरकार ने एक दिसंबर से फास्टैग व्यवस्था लागू करने की बात कही थी। बाद में इसे 15 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया। लेकिन अब तक सभी वाहनों में फास्टैग नहीं लग पाए हैं। इसे देखते हुए सरकार ने फिलहाल एक चौथाई लेन पर वाहनों से मैनुअल तरीके से टोल चुकाने की व्यवस्था की है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार, सरकार की तरफ से यह सुविधा अगले एक महीने तक दी जाएगी। इससे वाहन चालकों और मालिकों को फास्टैग लगवाने के लिए और समय मिल जाएगा। यमुना एक्सप्रेस वे पर ग्रेटर नोएडा से आगरा तक 165 किमी की दूरी में तीन टोल प्लाजा हैं। पहला जेवर, दूसरा मथुरा और तीसरा आगरा में स्थापित है।

इनमें से किसी भी टोल प्लाजा एवं रैंप पर फास्टैग को रीड करने वाले उपकरण नहीं लग सके हैं। इसी वजह से फिलहाल पुरानी व्यवस्था के तहत ही टोल लिया जा रहा है।
यमुना एक्सप्रेस वे पर फास्टैग व्यवस्था को लागू करने के आदेश देरी से मिले थे।

बैंकों से फास्टैग देनेे और सभी टोल प्लाज पर जरूरी उपकरणों की व्यवस्था के संबंध में बातचीत चल रही है। जल्द ही फास्टैग लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसमें करीब एक महीने का वक्त लग सकता है। उसके बाद ही नई व्यवस्था लागू होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.