तिलकराम भाटी बने सेक्टर ओमीक्रान-2 में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष

Saurabh Shrivastava Tennews

ग्रेटर नोएडा के ओमीक्रान-2 सेक्टर में रविवार को आरडब्ल्यूए का चुनाव हुआ। इसमें सेक्टर के 185 लोगों ने वोट डाले। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से गोल्डन फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए ग्रेटर नोएडा के महासचिव दीपक भाटी और संरक्षक रणजीत प्रधान की देखरेख में संपन्न हुआ। इसमें अध्यक्ष पद के लिए  सेक्टर के लोगों ने तिलकराम भाटी के पक्ष में 127 वोट और संजय शर्मा के पक्ष में 58 वोट दिया। तिलकराम भाटी ने चुनाव 69 वोट से जीत लिया। वहीं महासचिव पद के लिए सतीश भाटी को 160 वोट मिले और कंवलजीत सिंह को 25 वोट मिले।  सतीश भाटी ने 135 वोट से जीत गए। उपाध्यक्ष पद के लिए राकेश साहनी और कोषाध्यक्ष पद के लिए दीपक देव को र्निविरोध चुना गया।  इस मौके पर एडवोकेट कैलाश भाटी, बलराज हूंण, लोकेश कसाना, धर्मवीर नागर, योगेंदर मावी, एपपी जोशी, दिनेश दीक्षित, एनएस नेगी, रुहला  सिंह कादयान आदि लोग मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.